दुनिया एक संसार है, और जब तक दुख है तब तक तकलीफ़ है।
Showing posts with label रेडियो. Show all posts
Showing posts with label रेडियो. Show all posts

Thursday, July 1, 2010

मुनीश जब बोलते हैं तो फूल झड़ते हैं !


आकाशवाणी के सूने गलियारों में मुनीश से हुई मुलाक़ात अब आदत बन चुकी है । यह शख्स उन थोड़े से लोगों में है जिन से दो घड़ी बातें की जा सकती हैं ...आप भी सुनिए और यकीन कीजिये कि मुनीश जब बोलते हैं तो फूल झड़ते हैं।

Wednesday, April 9, 2008

एक FM लिस्नर का ख़त...बाक़ी हिस्सा

कल मैंने हसीन का ख़त जारी किया तो यारों को बहुत हँसी आई. मुझे भी आती है. फिर लगता है कि कहीं हम ख़ुद के बारे में किसी ख़ुशफ़हमी के शिकार तो नहीं हैं! हम सभी के अंदर एक हसीन रहता है या हसीना रहती है. हमारा ग़ुस्सा और हमारे वीयर्ड थॉट्स कभी इस और कभी उस फ़ॉर्म में सामने आते हैं. फ़र्क़ ये है कि हमने उन्हें छुपाना(पढें रचनात्मक बनाना)सीख लिया है/सीख रहे हैं और हसीन उस आर्ट को साध नहीं पाया है. दिखाने से ज़्यादा छुपाने के जिस खेल में हम हैं, हसीन अभी उससे दूर है शायद, इसीलिये हम हँसते हैं और उसे दुर्दांत कहते हैं. हसीन का ख़त कल से आगे पढिये, इस ख़त का ये आख़िरी हिस्सा है.

...मैनें ग़ज़ाला को हमेशा के लिये छोड दिया है और मेरी ज़िंदगी में उसकी जगह सुकिया की लडकी ने ले ली है. सुकिया, जो हमारे मोहल्ले में रहता था, कुछ हफ़्तों पहले उसकी मौत हो गई.सुकिया की वो लडकी जो कल राशन की दुकान पर गई थी, मिट्टी का तेल लेने, जब मैंने उसे देखा था, उसने ग़ज़ाला की जगह ले ली है. यानी अब मेरी शादी ग़ज़ाला के बजाय उससे होगी. लेकिन सुकिया की उस लडकी को काला रंग नहीं मिला है बल्कि मैंने उसे हरा रंग दिया है. चौंको नहीं! मेरे पास हरे रंग की दो शर्ट हैं. एक पुरानी हरे रंग की शर्ट मेरे पास थी, जो मैंने इस वक़्त पहन रखी है.

रहमान को जान से नहीं मारा/मरवाया जाएगा और न ही मैं रहमान को किसी तरह की सज़ा देना/दिलवाना चाहता हूँ.

लेकिन रहमान की बीवी और मेरी बहन राशिदा को सज़ा मिलेगी.राशिदा के लडके सोनू को सज़ा मिलेगी. रहबर और क़ैसर को सज़ा मिलेगी.राशिदा के सास-ससुर को सज़ा मिलेगी, मुदस्सिर को सज़ा मिलेगी.

इन सब की सज़ा ये है कि इनकी ख़ुशियाँ हमेशा के लिये ख़त्म हो जाएँगी. ये चाहे जो भी करें इनकी ज़िंदगी में कभी ख़ुशी न हो.इनका सुख चैन हमेशा के लिये खो जाए और इनकी ज़िंदगी में किसी तरह की कोई तरक़्क़ी न हो. जो कुँवारे हैं वो हमेशा के लिये कुँवारे रहें. और हाँ ग़ज़ाला, गुलिस्ताँ और अर्शी को भी सज़ा मिलेगी. उनकी सज़ा भी वही है जो राशिदा, सोनू, रहबर आदि की है और वे भी हमेशा कुँवारी रहें.

(22) हमारे मुहल्ले में रहनेवाले रियाज़(मुंकीवाले)को और उसके लडके शहज़ाद को सज़ा मिलेगी. रियाज़ की सज़ा ये है कि वो किसी लायक़ भी न रहे. बिरादरी में रिश्तेदारी में कोई भी आदमी उसकी इज़्ज़त न करे, उससे सलाम दुआ भी न करे और न उसके पास उठे-बैठे और न उसे अपने पास बुलाए-बिठाए. रियाज़ पूरी तरह से बेकार और बदनाम हो जाए.जब भी कहीं कोई ब्याह शादी हो, किसी भी तरह का कोई फ़ंक्शन हो, तो वो/वे ब्याह-शादी करने/करवाने वाला/वाले कभी भी रियाज़ को ब्याह-शादी या/और किसी तरह के फ़ंक्शन में न बुलाए, उसे कोई आमंत्रण/ इनवीटेशन न भेजे.

और रियाज़ के लडके शहज़ाद की सज़ा ये है कि वो बदमाश और आवारा लडके की तरह रहेगा, जैसा कि वो अब है और अपने बदमाशी भरे कामों से और अपनी आवारगी से वो अपने माँ-बाप का सिर नीचा करवाए और फिर एक दिन ऐसा हो कि वो पुलिस की गोली से मारा जाए. कोई उसका अंतिम संस्कार करने/करवाने वाला भी न हो जैसा कि Encounter: The Killing फ़िल्म में हुआ था.

(23) एक लडका और है धोबी का, उसका दादा अभी एक दो साल पहले मरा.वो बहुत बुड्ढा आदमी था, बहुत उम्र का था. शायद उस लडके का नाम मोहित है. उसका नाम जो कुछ भी है,मैं उसे जानता हूँ.उसका चेहरा पहचानता हूँ. उसने एक बार मुझ पर हमला किया था- अकारण. कोई वजह नहीं थी.उसका घर फ़ारूख़ खरसैलों के बराबर में है. वो लडका मरेगा. उसे मैं मारूँगा या मरवाऊँगा. और उसे मारने का तरीक़ा क्या होगा, ये मैं उसी वक़्त बताऊँगा, जब उसे मारने का वक़्त आएगा. उसे जान से मारने/मरवाने का तरीक़ा उसी वक़्त मैं निर्धारित करूँगा.जब उसे जान से मारने/मरवाने का वक़्त आएगा.

रेडियो मिर्ची के RJ देव को जान से मारने/मरवाने का तरीक़ा ये है कि उसे कंक्रीट की दीवार से टकरा कर और कंक्रीट के फ़र्श पर पटककर मारा जाए ठीक उसी तरह जैसे धोबी धोबीघाट पर पटक-पटककर कपडे धोता है.
अब आई अनु की बारी. रेडियो मिर्ची की अनु को जान से मारने/मरवाने का तरीक़ा ये है कि अनु को संगीत की धुनों से मारा जाए. तरीक़ा ये है कि बहुत बडे-बडे स्पीकर वाला हेडफ़ोन उसके कानों पर लगाया जाए फिर कोई कान फाड देनेवाली धुन उस पर बजाई जाए लेकिन आवाज़ का वॉल्यूम इतना ज़्यादा होना चाहिये कि अनु के कान और दिमाग़ की नसें फट जाएँ. ऐसा करने से पहले अनु को एक कुर्सी पर बिठा कर बाँधा जाएगा और वो संगीत कम से कम पंद्रह मिनट बजाया जाएगा. और अगर वो तब भी नहीं मरी तो उसके हाथ पैर काटकर उसे मारा जाएगा.

मैं सोच रहा हूँ कि अनंत के साथ सौरभ को भी मार दूँ.क्योंकि रेडियो मिर्ची का Rj सौरभ भी क़ुसूरवार है.वो भी उतना ही क़ुसूरवार है जितना कि देव.

अनंत को उसके सीने में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया जाए और सौरभ को उसकी गरदन काट/कटवाकर मारा/मरवाया जाए.

(24) मुझे अपने अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स के द्वारा उन लोगों से पाँच करोड रुपए चाहिये जिन्होंने मुझपर Homosexual होने का इल्ज़ाम लगाया था. जिन्होंने यह जानने की कोशिश की थी कि मैं Homosexual हूँ या नहीं. उनकी उस बात से मुझे बहुत दुख हुआ था और मुझे उनसे compensation में पाँच करोड रुपये चाहिये. इन पाँच करोड रुपयों के अलावा मुझे सरकार से और पोस्ट ऑफिस/पोस्टल डिपार्टमेंट से दस लाख रुपये चाहिये, मेरे बिना एड्रेस के पत्र मेलबॉक्स से निकाल कर सडक पर फेंकने के इलज़ाम और Compensation में. क्योंकि इस बात से भी मुझे बहुत आघात पहुँचा था.
हमारे कारख़ाने के सामने "बॉबी ब्यूटी पार्लर" के सामने जो जंगलियोंवालों के निज़ाम की जूही नाम की कढाई आदि की दुकान है, ये दुकान यहाँ से ख़त्म हो जाए.

अगर इनमें से कोई ऐसी बात जो लिखने से रह गई है, जो मैंने पहले लिखी/कही थी लेकिन इस बार अगर नहीं लिख पाया क्योंकि वो बात मेरी याद में , मेरे दिमाग़ में इस वक़्त नहीं आई तो वो बात, वो काम भी इन बातों में शामिल कर लिया जाए.

जब ये काम होंगे सिर्फ़ तभी नेहा से मेरी शादी मिलन संभव है, वरना नहीं. अगर इनमें से एक भी काम न हुआ या अगर ये सारे काम न हुए तो फिर किसी भी हालत में, किसी भी क़ीमत पर, कभी भी नेहा से मेरी शादी नहीं होगी, उससे मेरा मिलन नहीं होगा और फिर उसे और रिंकी को जीवन भर उसी तरह तन्हाई में रहना पडेगा,जिस तरह मैंने लिखकर बताया था.

-हसीन

हाय-हाय एक लड़का मुझको ख़त लिखता है...उर्फ़ एक और लिसनर का ख़त


हसीन नाम का यह लिसनर कहाँ का है और क्या करता है, यह कभी पता नहीं चल सका लेकिन उसके ख़त मुझे हमेशा हँसाते हैं। पिछले साल उसका एक लिफ़ाफा आया जिसमें ख़त पेज नम्बर नौ से शुरू हो रहा था। मैं अभी तक राह देख रहा था कि पेज एक से आठ तक वाला उसका लिफ़ाफ़ा आए तो बात का सिरा पकड में आए लेकिन इस लम्बे इंतज़ार के बाद लगता है कि वह पहला लिफ़ाफ़ा डाक में कहीं गुम हो गया है इसलिये वही पत्र यहाँ जारी करता हूँ-

...मक्खियाँ उसके जिस्म में डंक मारें। जब हज़ारों मधुमक्खियाँ उसके जिस्म में डंक मारेंगी तो उसका जिस्म पूरी तरह सूज जाएगा तब वो मर जाएगा। और अगर वो तब भी न मरा तो 24 घंटों बाद उसे पीट-पीटकर लात घूसों से और लाठियों से जान से मार दिया जाएगा। और जंगलियोंवाले निज़ाम के लड़के गुड्डू (ज़ुबेर) को मेरे बताए तरीक़े से जान से मार/मरवा दिया जाए और गुड्डू (ज़ुबेर) के साथ जो गोरा लड़का था, जो गुंजन (आरज़ू) के पीछे लगा था उसे पाने के लिये वो गुड्डू(ज़ुबेर) की ख़ाला का लडका था या उसके ताऊ का या चाचा का लडका था, वो जो कोई भी था, उसे भी मेरे बताए तरीक़े से जान से मार-मरवा दिया जाए।
(7) हमारे कारीगर शाहिद के भैया साजिद को भी मेरे बताए तरीक़े से जान से मार-मरवा दिया जाए और शाहिद हमेशा के लिये हमारे कारख़ाने से चला जाए। फिर वो कहीं भी करे, हमारे यहाँ काम न करे.
(8) नवाब के लडके हसीब को मेरे बताए तरीक़े से जान से मार-मरवा दिया जाए।
(9) इमली के लडके फ़ुरक़ान (रोबिन) को भी मेरे बताए तरीक़े से जान से मार-मरवा दिया जाए। रोबिन को उसके दिमाग़ में गोली मार/मरवा कर जान से मारा जाएगा.
(10) फ़ुरक़ान, अनस और रूमान को भी जान से मारा जाएगा। मेरे तरीक़ों से रूमान को एक आसान मौत मिलेगी। उसे फाँसी पर लटकाकर मारा/मरवाया जाएगा. लेकिन फ़ुरक़ान और अनस दोनों को ख़तरनाक मौत मिलेगी. फ़ुरक़ान को बस या ट्रक के पहिये के नीचे कुचलवा कर मारा जाएगा. फ़ुरक़ान की बीवी शगुफ़्ता को भी जान से मारा/मरवाया जाएगा. और उसे इसी तरह यानी बस या ट्रक के पहिये के नीचे कुचलवा कर मारा मरवाया जाएगा. और अनस को एक ऊँची बिल्डिंग से गिराकर मारा/मरवाया जाएगा.
(11) नाज़रीन को भी मारा/मरवया जाएगा, मेरे तरीक़े से नहीं, उसे ज़िंदा छोडा जाएगा।
(12) नाज़रीन के मियाँ को जान से मारा-मरवाया जाएगा, मेरे तरीक़े से और नाज़रीन के मियाँ से नदीम के चाचा के उस लडके को भी मेरे तरीक़े से जान से मारा/मरवाया जाएगा जो नदीम के साथ हमारे घर हापुड आया था।
नाज़रीन ज़िंदगी भर उस हालत में रहेगी जिस हालत में रेहान के बच्चे रहेंगे, रूमान को छोडकर, क्योंकि उसे तो जान से मार/मरवा दिया जाएगा। और ये बात मैं बता चुका हूँ कि रेहान के बच्चे (रूमान को छोडकर) किस हालत में रहेंगे। रेहान के बच्चों के साथ वैसा होगा जैसा मैने कहा था. और अब मैं ये कह रहा हूँ कि रेहान की बाक़ी लडकियाँ जीवन भर कुँवारी रहेंगी उनकी शादी नहीं होगी.
(13) रेहान की बीवी को भी जान से मार/मरवा दिया जाएगा, मेरे तरीक़े से। और रेहान की बीवी को जान से मारने मरवाने का तरीक़ा ये है कि रेहान की बीवी को ज़हर देकर मारा/मरवाया जाएगा.
(14) नेहा के बाप को भी मेरे तरीक़े से जान से मारा/मरवाया जाएगा। और नेहा के बाप को जान से मारने/मरवाने का तरीक़ा ये होगा कि ख़ुद नेहा अपने बाप को गोली मारेगी. जीहाँ नेहा ख़ुद अपने बाप के सीने में गोली मारेगी और उसे ऐसा करना होगा.
(15) ज़ुबेदा की लडकी निशा को जान से नहीं मारा/मरवाया जाएगा लेकिन कलुवा भाई का लडका नवेद मरेगा। नवेद को फाँसी लगाकर पंखे से लटकाकर मारा जाएगा.
लेकिन चूँकि ज़ुबेदा ने मेरे ख़िलाफ़ काम किये/करवाए और करने/करवाने की कोशिश की इसलिये ज़ुबेदा मरेगी। ज़ुबेदा अक्सर बीमारी की शिकायत करती है कि वो बीमार रहती है, इसलिये वो अपनी ही किसी बीमारी से पीडित होकर 24 घंटे के अंदर मरेगी। यानी जब उसे मरना होगा तो उसे कोई भयंकर बीमारी हो जाएगी और उसी बीमारी से वो चौबीस घंटे के भीतर मर जाएगी। उसकी औलादों की ज़िंदगियाँ उसी तरह रहेंगी जैसे कि रेहान की औलादें(रूमान को छोडकर) और नाज़रीन की रहेंगी. यानी कि भिखारियों की तरह. उन्हें कभी जीवन में भरपेट खाना नहीं मिलेगा. हर चौबीस घंटे में सिर्फ़ एक बार खाना खाने को मिलेगा, वो भी भरपेट खाने को न मिलेगा, खाना उनकी पसंद का न होगा और अच्छा न होगा.
फ़ुरक़ान के बच्चे भी इसी हालत में रहेंगे जिस हालत में ज़ुबेदा और रेहान के बच्चे रहेंगे और जिस हालत में नाज़रीन रहेगी।
(16) रियाज़ का लडका चीकू मरेगा। उसको ज़हर देकर मारा जाएगा.
(17) अर्जुन पहाडी को भी जान से मारा जाएगा। उसको जान से मारने/मरवाने का तरीक़ा ये है कि पहले उसकी दोनों आँखें फोडी जाएंगी क्योंकि उन्हीं आँखों से उसने आरज़ू (गुंजन) को देखा था, फिर उसकी गरदन काट दी जाए और उसके जिस्म के चार टुकडे कर दिये जाएँ।
(18) अक़ील और मेरी बहन साजिदा दोनों बहुत हरामी निकले। दोनों ही ख़राब हैं इसलिये दोनों को ही अल्ला को प्यारा हो जाना चाहिये। अक़ील को गर्म उबलते (खौलते) हुए पानी में डालकर मारा जाए। साजिदा को ज़हर देकर/खिलाकर मारा जाए.
(19) साजो लडके इमरान को कुत्ते की मौत मारा जाएगा। उसे काटकर सडक पर फेंक दिया जाए जहाँ कुत्ते उसके कटे हुए अंग खाएँगे.
(20) क़ारी साहब का लडका, जो हमारे मोहल्ले की मस्जिद में नमाज़ पढाता है, उसे जान से नहीं मारा/मरवाया जाएगा लेकिन जैसा बरताव उसने मेरे साथ किया, जिस तरह वो मेरे ख़िलाफ़ हुआ और जैसा वो आदमी है, इन सब बातों को देखते हुए उसे सज़ा मिलेगी और सज़ा ये है कि वो किसी लायक़ भी न रहे। उसने जो क़ुरान याद किया है वो उसे भूल जाए, उसने जो अब तक इल्म हासिल किया है, वो उस सारे इल्म को भूल जाए, वो अपनी सारी तालीम को भूल जाए, उसे कुछ भी याद न रहे। क़ारी साहब का लडका कभी भी मेरी नज़रों में अच्छा नहीं था और न ही अब है. वो अच्छा आदमी नहीं है.
(21) मैं ग़ज़ाला से शादी नहीं करूँगा और न ही करना चाहता हूँ। मैं आज इस बात का ऐलान कर रहा हूँ कि......
(जारी है)

नोट: प्रस्तुत ब्लॉगर दिल्ली में एफ़एम रेडियो जॉकी है। वह श्रोताओं के पत्रों की एक बानगी यहाँ भी जारी कर चुका है.

Tuesday, December 25, 2007

एक लिस्नर से मुलाक़ात

एफ़एम लिस्नर्स के अनेक रूप हैं. इस बारे में एक पोस्ट यहाँ पहले से है और यहाँ भी एक लिस्नर का ज़िक्र है.
मेरे सहकर्मी , श्रोताओं के पत्रों के प्रति आम तौर पर एक ही रवैया रखते हैं कि उनको शामिल करके कार्यक्रम में पत्र या ईमेल शामिल करने की रस्म निभा दी जाये. फ़ोन-इन प्रोग्राम में भी श्रोता को महज़ एक संख्या मानना इसी का एक हिस्सा है.
अच्छे श्रोता मुझे समय-समय पर मिलते रहे हैं और मुझे हर बार उनसे कुछ नया सीखने और जानने को मिलता है.

बीते इतवार की शाम एक श्रोता रवि कुलभूषण कक्कड़ के साथ गुज़री. कक्कड़जी कई महीनों पहले मेरे श्रोताओं में शामिल हुए हैं और उन्हें रेडियो मैटनी का "दिल ने फिर याद किया" हिस्सा सराहने योग्य लगता है. बीते शनिवार जब स्टूडियो में उनका फोन आया तो एक बार फिर उन्होंने मेरे लम्बित वादे की याद दिलाई. मैंने वादा किया था कि मैं खुद उनसे मिलकर गुज़रे दौर के फिल्म म्यूज़िक और उनके पैशन पर बातें करना चाहता हूँ. बहरहाल फोन में एक अजीब सा अपनापन और अधिकार था कि मैँ इतवार को उनसे मिले बग़ैर नहीं रह सका.

नोएडा में वो अपने बेटे-बहू के साथ रहते हैं. फ़ोटो में बाएं से दूसरा कक्कड़जी का बेटा मुकुल और बिल्कुल दाएं बेटी राधिका. बेटा गोकुल अब उनके गार्मेन्ट्स का एक्स्पोर्ट व्यापार संभालता है. बेटी राधिका, इलाहाबाद के मशहूर कोशकार डॊ.हरदेव बाहरी की बहू है. इत्तेफ़ाक़ से वो इन दिनों यही है और उससे भी मुलाखात हुई. पूरा परिवार संगीत में आकंठ डूबा हुआ है. सबकी अपनी-अपनी रुचियां है‍ लेकिन इतनी भी भिन्न नहीं कि आप एक दूसरे को पहचान न सकें.
कक्कड़ साहब एक सादगी पसंद व्यक्ति हैं और जब से उन्होंने होश संभला तब से वो फ़िल्म संगीत और फ़िल्मों के दीवाने हैं. उनके पास दुर्लभ संगीत का ख़ज़ाना है. वे डीवीडी और वीसीडी पर पुरानी से पुरानी फ़िल्में आज भी लाते-सहेजतेऔर देखते हैं. उनके रहने के कमरे में अलमारियां कैसेट्स, सीडीज़ और डीवीडीज़ से भरी हैं. फिर ये भी नहीं कि अल्लम-ग़ल्लम कूड़ा उन्होने जुटाया है. उनके संग्रह और चयन में उनकी सौंदर्यप्रियता झलकती है. पुराने एलपी और ईपी उनके कानपुर वाले उस घर में ज़ब्त कर लिये गये जिसमे‍ मकानमालिक ने उन पर शरारतन मुक़दमा क़ायम करके उनका जीना मुश्किल कर दिया था. तब उसी घर में फ़िल्म इंडिया के पुराने अंकों की सैकड़ों प्रतियां भी ज़ब्त हो गयी थीं. कहते हैं कि मैने मकान मालिक के हाथ-पैर जोड़े लेकिन कुछ भी वापस नहीं मिला.
नोएडा के जिस मकान में आज वो रहते हैं उसकी मकान मालकिन थोड़ी सहृदय है और वो भी उस संगीत को पसंद करती है जो कक्कड़ जी की दीवारों से छनकर उसके बाथरूम मे पहुंचता है.
कक्कड़जी का ज़्यादातर समय पुरानी फ़िल्में देखने, एफ़एम गोल्ड पर पुराने गाने सुनने और बच्चों के बच्चों की संगत में गुज़रता है. एक संगीत प्रेमी परिवार कितना सहज और आत्मीय हो सकता है इसका अंदाज़ा आपको कक्कड़जी के परिवार से मिलकर होगा. ख़ुद कक्कड़जी का पूरा व्यक्तित्व बच्चों जैसा निश्छल और निर्दोष है. अपनी ही रौ में वो मुझे यह भी बता गये कि किस तरह गानों की तलाश में वो ठगे गये और इसका कोई मलाल भी उन्हें नहीं है. १९३५-४० से १९५० तक के गाने उनकी पसंद की सूची में सबसे ऊपर हैं. गोकुल को हुसेन बख्श, आबिदा परवीन और नुसरत फ़तेह अली खां बहुत पसंद हैं. एक ग़ज़ल सिंगर चेतन दास को वो बड़ी आत्मीयता से याद करते हैं जिसका फिर कोई अल्बम नहीं आया. ये सब ख़ज़ाना गोकुल को साकेत में किसी जॊर्ज के म्यूज़िक स्टोर से मिला करता था, जो कि अब बंद हो गया है.
कक्कड़ जी कहते हैं कि कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनते हुए वो चुपके-चुपके रोते हैं.
--------------------------------------------
एक किताब, जिसका नाम फ़िल्मी सितारे है वह भी श्री भूषण कक्कड़ ने मुझे दी है. इसकी चर्चा मैं सुबह यहां कर चुका हूं. पेश है कक्कड़ जी से प्राप्त गानों की कुछ संकलित सीडीज़ में से सुरिंदर कौर का गाया फ़िल्म शहीद का गीत. फ़िल्म में कामिनी कौशल और दिलीप कुमार थे. संगीत ग़ुलाम हैदर का और गीत क़मर जलालाबादी का है. इसका वीडियो हाल ही में यहां पेश किया गया है.

बदनाम ना हो जाए मोहब्बत का फसाना...

Tuesday, September 4, 2007

मेरी पसंद के गीत- दो


ये है 1966 की फ़िल्म आख़िरी खत का गीत. आवाज़ भूपिंदर की है और गीत कैफ़ी आज़मी का. संगीत ख़ैयाम का है. मेरी पसंद श्रृंखला की दूसरी कड़ी.






Friday, August 31, 2007

पाकिस्तानी ब्लॉगरों से बातचीत


वॉयस ऑफ़ अमेरिका ने पिछले दिनों दुनिया भर में सक्रिय कुछ पाकिस्तानी ब्लॉगरों से बातचीत की.
यहां सुनिये.



यहां मौजूद फ़ोटो महज़ सजावटी है.

Wednesday, August 22, 2007

प्रेजेंटर जी को मेरा प्यार भरा नमश्कार



ये बात पिछले कई बरसों से कही जा रही है कि रेडियो अब एक नयी चमक के साथ वापस आ रहा है. एफ़एम रेडियो के आने के बाद ही इस बात को आधार मिला है जो लगातार पुष्ट हो रही है. इस नई रेडियो प्रोग्रामि‍ग का बुनियादी संकल्प है-रेडियो को इंटरेक्टिव बनाना. कुछ लोग इसकी विशेषता यह भी बताते हैं कि युवा पीढ़ी को संबोधित है. बहरहाल इस नये रेडियो कल्चर और उसकी दशा-दिशा की पड़ताल होती रहेगी, हम तो यहां इस फ़ेनोमेनल बिज़नेस के उस पहलू पर आपकी तवज्जो चाहते हैं जो शायद आपकी नज़रों से ओझल है.
हाल ही में आये प्रायवेट एफ़एम चैनेल्स तो अपने श्रोताओं से फ़ोन, एसएमएम और ई-मेल के ज़रिये ही संपर्क करने को कहते हैं जबकि ऒल इंडिया रेडियो के एफ़एम चैनल्स पर आनेवाले पत्रों की संख्या और विविधता हमें असली हिंदुस्तान में होने का एह्सास दिलाती रहती है. हम अपने प्रोग्राम्स में आमतौर पर कुछ रस्मी चिट्ठिया तो शामिल कर लेते हैं लेकिन इन चिट्ठियों का क्या करें?
---------------------------------------------------------------------------------
श्री शंकर भगवान जी,
आपका गाना बहूंत अच्छा लगता है. आपके एफम पर हमको गाना बहूंत अच्छा लगता है. हम को गाना को फरमाईस है. एक गाना सपेरा का
एक गाना सावन का
एक गाना झूट बोले कौआ काटे
एक गाना जब मैं होती राजा बरबरसके मकती राजा तेरे बंगले पर जब होती राजा बन के कोयलिया कू कू करती राजा तेरे बंगले पर...
एक गाना और है
आंखों मे काजल डाले हो गई मैं कूरबान.
आपके पास ५ गाना का फरमाईस आपस आना चाहिये.

सरीर मे अलरजी सफेद दाग हो गया है. आप कूछ दावा बता सकते हो हम अब हसपिटल मे देखा रहा है. अभी ठीक नहीं हूआ है. हम दावा खात खात तंग हो गया है.आप कूछ बताएगा आपका मेहर बानी होगी आपका मेहर बानी होगी

मोतीलाल पासवान जी, सागरपूर
दील्ली से
-----------------------------------------------------------------------------------

Dear FM presenter,

Letter पढ़ने वाले ज़ुल्फ़ हटाकर पढ़ना
आपको हमारी कसम, मुस्करा कर पढ़ना

Letter लिखने वालों का नाम है--सोनू, Sikha. हमें आपका प्रोग्राम बेहद पसंद है. हम आपका चैनल 1 Sep सुन रहे हैं.
हमें आपके सभी presenters की आवाज़ व उनके बोलने का तरीका बहुत पसंद है. यह हमारा पहला letter है. आशा है आप इसे ज़रूर शामिल करेंगे. हम इस प्रोग्राम के माध्यम से अपनी प्यारी भाभी (रचना) जिनकी शादी हमारे भाइया(सुनील)से 30 नवंबर को होने जा रही है. हम उन्हें ढेरों बधाइयां देना चाहते हैं.
हम अपनी Ritu दीदी को भी बधाइयां देना चाहते हैं जिन्होंने अभी हाल ही में हमें एक सुंदर भांजा दिया है जिसका नाम राहुल रखा गया है.
हम अपनी भाभी के लिये अभिमान फ़िल्म का गाना तेरी बिंदिया रे... सुनना चाहते है. Please song अवश्य दें.
Thank you
from
100नू , Sikha
बहादुरगढ़, हरियाणा
------------------------------------------------------------------------------------
ऊं नमः शिवाय
महोदयजी मधुर मिलन मधुर यादें व मुस्कुराहटें,
आपके पूरे स्टाफ को धन्यवाद.प्रस्तुती आप सब का सराहनीये तारीफ के आप सब पात्र हैं. मैं एक आधी उमर की महिला हूं. उमर 48 साल. ज्यादा कुछ ढंग से पत्र लिख ना पाई तो क्षमा करना. पहले पत्र विविध भारती को लिखती थी जवाब नहीं मिलती इसीलिये अब नहीं लिखती. परंतु जिंदगी मेरी अब वीराना-तन्हा मायूसी-उदास होने के कारण तकदीर एफएम को पत्र लिखकर आजमाना चाहती हूं. देखे शायद जवाब मिले. आपके गीतों को सुनके एक सुच्चा-सच्चा मित्र का एहसास होता है. मेरे विराने को आराम देने वालो आप जियो बहुत जियो और दिन हों पचास हजार. आप लोग अंग्रेजी बोलते हो. अंग्रेजी बोलो सीखो परंतु घर में इस्तेमाल न करो. आप का चैनल हम जैसे मीडियम मिड्ल पब्लिक के लिये रहे तो सभी को जीने का एक रास्ता मिलेगा. आपको चाहिये कि नन्हे बच्चों को नसीहतें जैसे कि बड़ों का आदर करो घर कोई आये तो यदि मां बाप घर में नही है तो संदेशा ले और गुरु की आदर आदी. हमारा पुराना संस्कृत और बड़ों का मान रास्ता भटकों को राह दिखाना अतिथि आदि जैसे कि एकलव्य, महात्मा बुद्ध गांधीजी का बचपन, झांसी की रानी का बचपन, दुर्गावती, पद्मिनी, पन्ना दाई, विद्यासागर, टैगोर जैसे जीवनी बच्चों को कहानियों के साथ साथ भक्ती गीत बचपन की शरारतें प्यारे-प्यारे और लोरी भी प्रोग्राम दो. रफीजी, किशोर जी, मुकेश जी, मन्ना डे, लताजी, आशाजी, तलत जी और हेमंत जी यानी १९५२ से १९८० तक के बहारे यानी दर्द खुशियां भी, पर आजकल के हथौड़े मार पैर हाथ काट के झटके नहीं नहीं कहीं तो हमें आराम से रहने दो.
ये पत्र मैं १.३० बजे रात्री को लिखना शुरू की थी तकदीर आजमाने को लिखरही हूं पता नहीं जवाब मिले कि नहीं.
खामोश शमा जलती है, पिघलती है
जो दर्द सीने मेम छुपाए है, कितने सितम छुपाए हैं.

बैठे हैं रहगुजर पे दिल का दिया जलाये
शायद वो दर्द जानें शायद वो लौट आएं

आशा शर्मा
दक्षिणपुरी, दिल्ली
१५-१०-२००१
------------------------------------------------------------------------------------ From Ghanshyam S.Kwatra
09-08-2000
Madam Zoony,
What a presentation and what a हंसी & what not. Just now I paased one hour so happily listening to 7-8 pm wed.
I am a frustrated old man- 66 1/2 years. I am very fond of Songs.Lost my wife May 98 of cancer.Elder son with his wife in USA. Younger son Mandeep 28- a patient of Schizophrenia, a deadly mental illness (partially curable)is admitted in a hospital in Madras since 1st June. I am all alone-Retd from a Pvt Co. and passing my time SOMEHOW listening to FM as long as 1AM.
Your presentation won my heart. Blessed are those parents who gave birth to such a child. Could you include songs of Talat, Mukesh, K.L.Segal, Geeta Dutt, Noorjahan, Shamashad Begum etc?
Thanks
-----------------------------------------------------------------------------------
Dear Qutubminar(Rony),
रो-रो कर पूछा पांव के छालों ने, कितनी दूर
बस्ती बना ली,दिल में कभी बसने वालों ने
Happy New Year 2001
I would like to platonic friendship only please accept me.
Yours
Ajay Kumar

गीत- तुम दिल की धड़कन हो...
------------------------------------------------------------------------------------
बचपन से अब तक मैंने बहुत दुख सहे. वो दुख कम नहीं था जब पिताजी ने मदरसे में भेजकर मेरे दो साल बरबाद करवा दिये.दो साल बाद जब मैं दोबारा अपने उसी स्कूल मे पढ़ने गया तो ईश्वर से पूछो मेरे दिल का क्या हाल था. मैं जिन छात्रों के साथ पढ़ रहा था, जो मेरे दोस्त थे, वो मुझसे दो साल आगे निकल गये थे, ये दुख भी कम नहीं था. और वो दुख भी कम नहीं था जब मेरा पैर टूट गया था, मेरे पैर के तीन ऒपरेशन्स हुए थे.जब मैं लगभग एक साल तक घर में एक ही जगह पर लेटा रहता था क्यों कि पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था, चल नहीं सकता था.बिस्तर पर बैठकर ही शौच करता था. वो मेरा बचपन था.
कोई मेरा दुश्मन बन गया मुझे दुख नहीं हुआ. किसी दुश्मन से लड़ाई हुई दुख नहीं हुआ. किसी ने धोखा दिया दुख नहीं हुआ. लेकिन जितना दुख मुझे गुंजन दीदी ने दिया है, पिछले तीन सालों में-मैं वह नहीं झेल पाया.ये दुख तो मैने अपने जीवन में कभी महसूस ही नहीं किया. हे ईश्वर! इतने दुख इतने ग़म जो गुंजन दीदी ने मुझे दिये, वो तो मैं झेल ही नहीं पाया. इन दुखों ने तो जीने भी नहीं, मरने भी नहीं दिया. हे ईश्वर अगर तू मुझे ऐसे दुख देता है, तो इन्हें सहन करने की शक्ति भी मुझे दे.
"हमसे मत पूछो कैसे मंदिर टूटा सपनों का
लोगों की बात नहीं है ये क़िस्सा है अपनों का
कोई दुश्मन ठेस लगाए तो मीत जिया बहलाए
मनमीत जो घाव लगाये उन्हें कौन मिटाए??

इमरान
03-12-02
*************
दो-तीन दिन पहले रिहान ने घर में मांस के कोफ़्ते बनवाए. मैं मांस नहीं खाता हू, तो मैने अपनी मां से कहा कि "मेरे लिये चावल बना देना." चावल बन गये तो शाम को नाज़रीन ने भाई से मेरी चुग़ली करी-"ये(मैं)हमें रोज़े में परेशान कर रहा है.जो चीज़ घर में बनती है उसे नहीं खाता है और अपने लिये दूसरी चीज़ बनवाता है." ये सारा ड्रामा रिहान करवा रहा था. मैने ग़ुस्से में कहा कि "अगर ये चावल मैंने बनवाए हैं, तो तुम मत खाना, तुम क्यों खा रहे हो?" तो नाज़रीन ने कहा "जब हमने बनाए हैं तो क्यों न खाएं?" मैने कहा "तो फिर मेरी चुग़ली क्यों कर रही हो?" इस पर उसने कहा "तू अपनी रोटी ख़ुद बनाकर खाया कर." नाज़रीन से मेरी बोलचाल बंद है क्योंकि वह 27 साल की तो हो गयी है, लेकिन मां-बाप के सामने भी छिछोरापन करती है. इसलिये मैं कुतिया से बोलता नहीं हूं.
मैं अपनी रोटी बनाकर खा सकता हूं, लेकिन सोच रहा हूं कि जब मैं शादी करूंगा, तो रोटी क्यों बनाऊं? गुंजन दीदी याद रखना अगर मैने रोटी बनानी शुरू कर दी, तो क़्सम से शादी नही करूंगा. मुझे जवाब दो, अगर चाहती हो कि मैं अपनी रोटी ख़ुद बनाकर खाऊं, तो मैं अकेला रहूंगा.
वैसे ये सारे काम नाज़रीन से र्रिहान सुअर करवा रहा है. मैं नाज़रीन से बोलचाल नहीं करूंगा. इस रंडी से कह देना कि मुझे बदतमीज़ मत बना, ग़ुस्से में मेरे मुंह से गालियां निकलने लगती हैं.

इमरान
29-11-02
*************
30 नवंबर को चलते-चलते प्रोग्राम रंजीव जी ने किया था. रंजीव जी मैं उस कार्यक्रम को सुनता नहीं हूं जिसमें ज़्यादा बात करी जाती है.आपने इस कार्यक्रम में दो गानों के बीच सात मिनट बात करी.ये बात अच्छी नहीं है. क्या आपने बात करने का कोर्स कर रखा है? एक घंटे के कार्यक्रम में दस गाने बजने चाहिये.और आप कृपया पाश्चात्य संगीत को बैकग्राउंड म्युज़िक न बनाएं. मुझे ये स्टाइल बहुत बुरी लगती है.
मैं आपका दोपहर वाला कार्यक्रम इसी लिये नहीं सुनता हूं क्यों कि एक तो उसमें बातें ज़्यादा होती हैं और गाने कम बजते हैं दूसरे आपके मेहमानों की बातें मुझे अच्छी नहीं लगती हैं. जीवन, प्यार और शादी- इन तीनों विषयों पर इन लोगों के विचार मेरेविचारों से बिल्कुल विपरीत होते हैं. इनकी बहुत सारी बातें बिलकुल ग़लत होती हैं, इनकी बातों से मै अपना दिमाग़ क्यों ख़राब करूं.
कुछ RJs ऐसे हैं जिन्हें अपनी प्रशंसा करवानी ही अच्छी लगती है. हम आपके कार्यक्रम सुनते हैं इससे बड़ा आपकी प्रशंसा का सुबूत क्या होगा. जो चीज़ मुझे अच्छी नही लगती है मैं उसके बारे में साफ़ लिख देता हूं, चाहे वो किसी को बुरी लगे या अच्छी. लेकिन कहता सच हूं झूट मैं नहीं बोलता हूं.

इमरान
30-11-02
-------------------------------------------------------------------------------------
मेरे प्रिय भतीजे,
सिर्फ़ इतना ही कहूंगा कि जिसकी मुझे तलाश है वो तेरी दुनिया का बंदा नहीं है, अंधेरे में तीर चलाना तुम्हे शोभा नहीं देता है.हकीकत मैं ही बताए देता हूं भतीजे. जो निर्दोषों का क़त्ल करके भागते रहते हैं उनके चेहरे का नकाब उलटना जरूरी हो जाता है.बस इतना समझ लो मुझे न तो तुम्हारी कोई सलाह चाहिये और न ही सहयोग.
भतीजे बुरा न मानना इस मामले से तुम्हारा कोई संबंध नहीं है अतः इस मामले को हमारे ढंग से ही सुलझाने दो, तो बेहतर रहेगा. भतीजे तुम्हारी दुनिया तुम्हे मुबारक.
कोड की जानकारी बाद में दूंगा. +२३२०४४ फ़ोन.
सहयोग देने वाले को पूरा मान दिया जायेगा.
भतीजे बंदा होली, दिवाली नहीं मनाता, चचा के व्यवहार तो 365 दिन चलते हैं. कैसे. इसका जवाब ढूंढो तो जानें. चचा रात क नहीं दिन का बाद्शाह है.अच्छा भतीजे चलता हूं तेरा नज़्ररिया तुझे मुबारक.

तेरा चचा
१२-०३-२००३
------------------------------------------------------------------------------------
श्री गणेशाय नमः
मुझे आपके सभी कार्यक्रम बहुत ही आच्छा लगता है.
मेरा घड़ी का दुकान है जो मैं काम करते-करते सुनता हूं और जो काम नहीं होता है वो काम भी गाना सुनने के मगन में पूरा हो जाता है. इसलिये मैं कहता हूं कि संगीत में ही जादू है. सभी कार्यकर्ता को मेरा धन्यवाद.

मेसर्स अर्जुन वॊच सेंटर
कसारीडीह, दुर्ग
छत्तीसगढ़
-------------------------------------------------------------------------------------
प्रोग्राम:गाता रहे मेरा दिल
फ़िल्म: शागिर्द
गीत: पराई हूं पराई...
स्वर: लता मंगेशकर
खोया मंडी गंजडुंडवारा से
-अब्दुल सत्तर अंसारी
-एम.कलीम ज़ख़्मी
-वी.पी.गौतम
-मुनव्वर लल्ला
-दानिश अंसारी
-------------------------------------------------------------------------------------
प्रेज़ेंटर साहिबा नमस्कार.कैसी हैं. आप आपको सर्दी कैसी लगती है कैसा लगता है. यह मौसम, क्या करती हैं.आप,क्या पसंद करती हैं. खाने मे आप, इस ठिठुरते मौसम में आपकी प्यारी स्वीट-स्वीट सी होठो से निकलती आवाज इस कार्यकम को महका देती है इस चमन में बहार आ जाती है. एक शेर लिख रहा हूं अपनी प्यारी दोस्त खुशी के लिए,

बुलबुल की ज़िंदगी पेड़ों की डाल पर,
जिंदगी है अनमोल इसे रखना संभालकर.
कितनी हंसी है जिंदगी मगर लाखों हैं इसमे गम भी,
मौत की परवाह किये बिना जीने वाले हैं इस जहां में हम भी.

किला विजयगढ़ से,
श्याम सक्सेना
आर एम सक्सेना
-------------------------------------------------------------------------------------
परजेंटर जी को मेरी प्यार भरी राम राम

मेरा नाम बबलू बाद्शाह है मैं गांव छतर्पुर में रहता हूं और सुपर मार्केट हीरा नगर में ड्राई क्लीनिंग की दुकान करता था. परिवारिक विवाद के कारण मैंने दुकान और घर छोड़ दिया है. और अब मैं घर से अलग रहरहा हूं.मेरी सभी दोस्तों से प्रार्थना है कि अब वो मेरे घर पर टेलीफोन न करें. मैं नहीं चाहता कि मेरे घर वालों मेरे दोस्तों का अपमान करें. मेरी आपसे प्रार्थना है कि मेरा यह संदेस मेरे दोस्तों तक जरूर पहुंचा दें
कृपया मेरा खत पूरा पढ़ें.

नया निकेतन से लिखते हैं
बबलू बाद्शाह
शिवांगी बाद्शाह
-------------------------------------------------------------------------------------
पत्रों में मौजूद व्याकरण और वर्तनी की अशुद्धियों को जस का तस रखा गया है. जगहों और लोगों के नाम बदले गये हैं.
इरफ़ान