Showing posts with label दस्ता. Show all posts
Showing posts with label दस्ता. Show all posts
Sunday, March 16, 2008
मैं ब्लॉग पढ़ने के पैसे लेता हूँ...सुनिये एक और भूतपूर्व रंगकर्मी का बयान
ये पोस्ट पाँच ब्लॉगरों के लिये तैयार की गई है. बाक़ी लोग अपने धैर्य का इम्तेहान न दें तो अच्छा. आजकल एक बडे टीवी चैनल में एसोशियेट ईपी की पोस्ट पर काम कर रहा ये भूतपूर्व रंगकर्मी मेरा और इन पाँच ब्लॉगरों का दोस्त है. मेरी और इसकी दोस्ती के हज़ार रंग हैं. कोई बाइस साल पुरानी ये तस्वीर कोई कहानी आप तक पहुँचा दे तो इसमें आपकी प्रखर दृष्टि का ही दोष माना जाएगा.
पंकज श्रीवास्तव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में तब ही आया जब मैं भी आया था. ऐसी ही बेगानगी और खोज की मनोदशा हमें दोस्त बना गई...जो दोस्ती आज भी चली आती है. रायबरेली का रहने वाला हमारा ये दोस्त अभी सहारा समय की उस टीम के साथ नौकरी को लतिया कर बाहर आया जिसकी चर्चा आप अलग-अलग ब्लॉग-पोस्टों में पढ चुके हैं. यूनिवर्सिटी के प्रख्यात नाट्य दल दस्ता में नाटक करना, छात्र-आंदोलन की गतिविधियों में एक साथ की गई हिस्सेदारी से लेकर स्टडी सर्किलों में साथ-साथ आना-जाना और एक समय में एक ही छत शेयर करना...सब कुछ जैसे कल की ही बात है. आज मैंने पंकज की ज़िंदगी का लगभग आधा दिन चुराया, ख़ूब गप्पें लडाईं, मंडी हाउस में जाम छलकाए और जो अनुपस्थित थे उनकी प्रशंसाओं और निंदाओं के पुल बाँधे. पंकज ब्लॉग नहीं लिखता , उल्टे ठहाका लगाते हुए कहता है कि उसका यूएसपी यही है कि वह ब्लॉगर नहीं है और यह भी वह उसी का ब्लॉग पढेगा जो उसे पैसे देगा.
मेरा इरादा था कि पंकज के साथ उसके रिपोर्टिंग के दौरान जमा अनुभवों को आपके साथ साझा करूँ लेकिन बात में से बात निकली और तीन गीत भी निकले. तो पहले सुनिये पंकज श्रीवास्तव के गाए वो तीन गीत जिन्हें वो अपने सक्रिय दिनों में साथियों के साथ और सामने गाया करता था.पंकज एक कुशल वक्ता और लोकप्रिय छात्र-नेता भी रहा...बग़ल की तस्वीर में पंकज एक विरोध प्रदर्शन में घायल दिखाई दे रहा है. यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल के ख़िलाफ़ किया जा रहा था. बाक़ी बातें आप ख़ुद ही सुनिये सबसे नीचे-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
बंद हैं तो और भी खोजेंगे हम...
ज़िंदगी ने एक दिन कहा कि तुम लडो...
दिन हिरन बन चौकडी भरता चला...
********************************************************************************************************************************************************
एक भूतपूर्व रंगकर्मी से इरफ़ान की बातचीत-
पहला हिस्सा
आखिरी हिस्सा
Subscribe to:
Posts (Atom)
